Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

CSJMU के डिस्टेंस-ऑनलाइन कोर्स में 15 सितंबर तक दाखिले:BA पहली पसंद, दिव्यांग और रक्षा कर्मियों को 50% फीस छूट

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 6 views
CSJMU के डिस्टेंस-ऑनलाइन कोर्स में 15 सितंबर तक दाखिले:BA पहली पसंद, दिव्यांग और रक्षा कर्मियों को 50% फीस छूट
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के सेंटर फार डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। CDOE के अंतर्गत BA, BBA, B.Com, BCA, MA, MBA, M.Com और MCA जैसे कार्यक्रम उपलब्ध हैं।विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य उच्च शिक्षा को केवल विश्वविद्यालय परिसर तक सीमित रखना नहीं, बल्कि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। 15 सितंबर तक इसमें प्रवेश लिया जा सकेगा। BA बना पहली पसंद CDOE के कार्यक्रमों में BA की मांग सबसे अधिक दिखाई दे रही है। BA की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह इसका व्यापक विषय क्षेत्र है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षा, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों के विकल्प उपलब्ध हैं। दूसरी ओर MBA उन विद्यार्थियों और कामकाजी युवाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनकर उभरा है, जो प्रबंधन, व्यवसाय और अपने पेशेवर करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं। यह मिलती हैं सुविधाएं CDOE विद्यार्थियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन सामग्री, अकादमिक काउंसलिंग, कंप्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा और प्लेसमेंट सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता हैं। यही वजह है कि उन विद्यार्थियों के लिए भी उच्च शिक्षा का रास्ता खुल रहा है, जिनके लिए रोजाना विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित होना संभव नहीं है। शिक्षा परिस्थितियों की मोहताज न बने CDOE के निदेशक डॉ. एसके द्विवेदी ने कहा कि कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो परिस्थितियों के कारण नियमित शिक्षा जारी नहीं रख पाते। ODL उनके लिए शिक्षा से जुड़े रहने का मजबूत माध्यम है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, अकादमिक मार्गदर्शन और आवश्यक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। विशेष वर्गों के लिए 50 प्रतिशत शुल्क छूट CDOE में दिव्यांग विद्यार्थियों तथा रक्षा कर्मियों और उनके आश्रितों के लिए 50 प्रतिशत शुल्क छूट का प्रावधान है, जो निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार लागू होगा। यह सुविधा ऐसे विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का रास्ता और आसान बनाती है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan