Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

डिंडौरी कलेक्टर ने हॉस्टल में बच्चों को पहनाए मोजे-जूते:जन विश्वास कार्यक्रम में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 1 views
डिंडौरी कलेक्टर ने हॉस्टल में बच्चों को पहनाए मोजे-जूते:जन विश्वास कार्यक्रम में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए निर्देश
डिंडोरी जिले के समनापुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बैगा आदिवासी बाहुल्य वन ग्राम गौरा कन्हारी में शनिवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों की बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, पोषण आहार, स्वास्थ्य और वन अधिकार पट्टे से संबंधित समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी और सहायक आयुक्त राजेंद्र जाटव ने हॉस्टल का दौरा किया। उन्होंने वहां बच्चों को मोजे और जूते पहनाए, साथ ही अन्य सामग्री भी वितरित की। कलेक्टर ने बताया कि बारिश के मौसम में सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं। हॉस्टल के बच्चों के पास जूते न होने के कारण वे खेलने भी नहीं जा पा रहे थे। अधिकारियों ने चंदा इकट्ठा कर लगभग 60 बच्चों को जूते-मोजे उपलब्ध कराए। बच्चों ने कलेक्टर के सामने गिनती और पहाड़े भी सुनाए, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें टॉफियां बांटीं। कलेक्टर ने जानकारी दी कि समनापुर जनपद पंचायत क्षेत्र में 61 और गौरा कन्हारी ग्राम पंचायत क्षेत्र में 3 सड़कें चिन्हित की गई हैं, जिन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत बनवाया जाएगा। इन पर काम बारिश के बाद शुरू होगा। शिविर में कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए। 64 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 40 की रक्त जांच की गई। आयुष विभाग ने 70 ग्रामीणों का पंजीकरण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कलेक्टर के सामने किसानों को खाद न मिलने का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वन अधिकार पट्टे वाले किसानों की फॉर्मर आईडी नहीं बन पा रही है, जिससे यह समस्या आ रही है। तहसीलदार शशांक शेंडे ने आश्वासन दिया कि सभी किसानों के दस्तावेज जांच कर अपलोड किए जा रहे हैं और जल्द ही उनकी फॉर्मर आईडी बन जाएगी। बर गांव जलाशय में पिछले दो वर्षों से गेट खराब होने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को ठेका निरस्त कर दूसरे ठेकेदार से काम पूरा करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम, जिला सदस्य हीरा परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, अपर कलेक्टर जे पी यादव, एडिशनल एसपी रेखा सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan