Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

डीएम ने छात्रों से संवाद किया:आरके पीजी कॉलेज में सफलता के मंत्र दिए, अभ्युदय योजना का लाभ उठाने को कहा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
डीएम ने छात्रों से संवाद किया:आरके पीजी कॉलेज में सफलता के मंत्र दिए, अभ्युदय योजना का लाभ उठाने को कहा
शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में जिलाधिकारी आलोक यादव ने आरके पीजी कॉलेज पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को सफलता के कई प्रेरणादायी उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि सफलता निरंतर अभ्यास से मिलती है, इसलिए कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करने की सलाह दी। डीएम आलोक यादव ने यह भी कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने लक्ष्य हासिल करने के लिए धैर्य और निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत जारी रखने को कहा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और विद्यालय से संबंधित अपनी विभिन्न समस्याएं और जिज्ञासाएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। डीएम ने उनकी समस्याओं का समाधान किया और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और छात्रों की जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र में प्रतिभा और आगे बढ़ने की क्षमता होती है। उन्होंने जोर दिया कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, मेहनत, लगन और धैर्य के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। डीएम ने विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित निःशुल्क कोचिंग का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आरके इंटर कॉलेज में इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan