crime
डीग में 2 दिन में 45 साइबर ठग गिरफ्तार:26 मोबाइल, 49 फर्जी सिम जब्त, 2 बाइक भी बरामद
डीग में पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन काउंटडाउन' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। महज 2 दिनों में 45 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 मोबाइल फोन, 49 फर्जी सिम कार्ड और दो बाइक जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देश पर यह अभियान 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य साइबर अपराधियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ करना और ठगी में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों पर प्रभावी कार्रवाई करना है।
Read full article on Bhaskar