Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

दौसा में बीजेपी कल कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा:निकाय प्रभारी बोलीं - महिलाओं और युवाओं को 50 प्रतिशत से अधिक मौका देंगे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 2 views
दौसा में बीजेपी कल कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा:निकाय प्रभारी बोलीं - महिलाओं और युवाओं को 50 प्रतिशत से अधिक मौका देंगे
दौसा निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। पार्टी ने आवेदनों की छंटनी के बाद करीब 40 वार्डों में एक नाम पर सहमति बन चुकी है, जबकि शेष 15 वार्डों के उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है। भाजपा रविवार को सभी 55 वार्डों के अधिकृत उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। पार्टी की जीत के लिए काम करने का आह्वान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और दौसा निकाय प्रभारी पूजा कपिल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद दौसा में भाजपा के पक्ष में ऐसा सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। जनता का रुख स्पष्ट रूप से भाजपा की ओर है और पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का प्रयास पूजा कपिल ने कहा कि जीत को और मजबूत बनाने के लिए टिकट वितरण में प्रत्याशी की जीत की संभावना को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी ने मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का प्रयास किया है। टिकट को लेकर व्यक्तिगत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पार्टी हित सर्वोपरि होना चाहिए। जिस भी प्रत्याशी को टिकट मिले, प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके लिए पूरी ताकत के साथ मेहनत करनी चाहिए। बीजेपी को जीत दिलाएंगे जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि भाजपा ने महिलाओं एवं युवाओं को 50 प्रतिशत से भी अधिक प्रतिनिधित्व देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे और निकाय में भाजपा का बोर्ड बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार को मजबूत करेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan