education
DDU कैंपस को और हरा भरा बनाएगी ‘युवा चेतना वाटिका’:कुलपति ने किया लोकार्पण, निर्माण के सहयोगियों को सम्मानित किया
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के साइकोलॉजी डिपार्टमेंट में सोमवार को कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने ‘युवा चेतना वाटिका’ का लोकार्पण किया। इस वाटिका से परिसर और अधिक हराभरा, स्वच्छ और आकर्षक बनेगा। समारोह के दौरान वाटिका के निर्माण में योगदान देने वाले शिल्पकार डॉ. देवानंद गुप्ता, सनी साहनी और मनोविज्ञान विभाग के सहयोगी सुरेंद्र कुमार, अमित और विशाल को कुलपति ने सम्मानित किया। यह वाटिका युवा चेतना समिति के सहयोग से बनवाई गई है। कुलपति ने की सराहना कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि युवा चेतना समिति के सदस्य इसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं और आज अपने विश्वविद्यालय के प्रति उत्तरदायित्व निभाते हुए परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि समिति भविष्य में मनोविज्ञान एवं भूगोल विभाग सहित विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों को समृद्ध बनाने में भी सहयोग करेगी। विश्वविद्यालय से 30 साल पुराना रिश्ता- प्रो. शिवशरण दास युवा चेतना समिति के वरिष्ठ संरक्षक प्रो. शिवशरण दास ने कहा कि समिति का विश्वविद्यालय से लगभग 30 साल पुराना आत्मीय संबंध है। इन वर्षों में समिति ने विश्वविद्यालय के हित में कई रचनात्मक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि युवा चेतना वाटिका का निर्माण विश्वविद्यालय को हराभरा, सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में समिति का एक और सार्थक प्रयास है। समिति द्वारा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के लिए भी सहयोग प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय की नंबर वन वाटिका बनाएंगे- DSW इस मौके पर DSW प्रो. अनुभूति दुबे ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार और युवा चेतना समिति के संयुक्त प्रयास से इस वाटिका को आदर्श स्वरूप प्रदान किया जाएगा। हम सभी मिलकर युवा चेतना वाटिका को विश्वविद्यालय की नंबर वन वाटिका बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मान्धाता सिंह ने किया, जबकि भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. स्वर्णिमा सिंह ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में युवा चेतना समिति के संरक्षक डॉ. विमल कुमार मोदी, डॉ. पी.पी. गुप्ता, हर्षवर्धन शाही, अशोक महर्षि, डॉ. आलोक सिंह, अर्जुन बलानी, इंजी. अजय कुमार जायसवाल, सुधांशु चंद्र, महेश गर्ग, मनोज कुमार सिंह, विजय आनंद ‘कक्कू’, रीता मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रो. विस्मित पालीवाल, प्रो. उमेश त्रिपाठी, प्रो. एसके सिंह प्रो. शरद मिश्रा, डॉ एस पी सिंह, डॉ राम कीर्ति सिंह, डॉ निहर्ष श्रीवास्तव, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. प्रदीप राजौरिया, डॉ. गौरी शंकर, डॉ. प्रियंका गौतम, डॉ. कुशलनाथ मिश्रा और डॉ. प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं युवा चेतना समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar