education
DDU स्टूडेंट्स को जापान से आए प्रोफेसर ने दिए टिप्स:केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में MSC के नए छात्रों का हुआ स्वागत
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में बुधवार को MSC फर्स्ट सेमेस्टर के नए स्टूडेंट्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप जलाने के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और विभाग के पुराने छात्र रहे जापान के क्यूशू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रो. श्याम सुधीर पांडेय ने छात्रों को नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताया। उन्होंने NIR क्षेत्र में सेंसिंग और स्मार्ट प्रोब्स के इस्तेमाल की जानकारी दी। HOD प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को विभाग की उपलब्धियों और पुरानी परंपराओं के बारे में बताया। वहीं विभाग की सीनियर प्रो. सुधा यादव ने छात्रों को पढ़ाई और आगे के करियर के लिए गाइड किया। किताब का हुआ विमोचन प्रोग्राम में डॉ. अत्रेश कुमार सिंह की लिखी किताब “केमिकल डायनेमिक्स, ऑर्गेनिक एंड कोऑर्डिनेशन केमिस्ट्री, बी.एससी. थर्ड सेमेस्टर” का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सचिन कुमार सिंह ने किया। अंत में प्रो. अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों को धन्यवाद दिया।
Read full article on Bhaskar