top
DM बोले-'शिक्षकों को समय पर वेतन का भुगतान हो':कैमूर में शिक्षा सुधार पर समीक्षा बैठक,स्कूलों के नियमित निरीक्षण; MDM पर जोर
जिला शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और मध्याह्न भोजन व सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) और पीएम श्री विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी विद्यालयों के नियमित और प्रभावी निरीक्षण का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों के वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने तथा उनकी अवकाश स्वीकृति प्रक्रिया को सरल व त्वरित बनाने पर भी जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, मध्याह्न भोजन योजना के पारदर्शी संचालन, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और क्रियाशील शौचालयों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के लिए भी कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का आह्वान किया।
Read full article on Bhaskar