Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

एक साल बाद भी CM ग्रिड सड़क अधूरी:महापौर ने मटका तिराहा सड़क की नाप कराई,30 नवंबर तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 2 views
एक साल बाद भी CM ग्रिड सड़क अधूरी:महापौर ने मटका तिराहा सड़क की नाप कराई,30 नवंबर तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम
कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के काम की धीमी रफ्तार पर मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने नाराजगी जताई। महापौर ने मटका तिराहा के पास निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया और सड़क की मोटाई की मौके पर ही माप कराई। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार ने महापौर को भरोसा दिलाया कि सड़क का काम 30 नवंबर तक पूरा कर दिया जाएगा। जोन-4 के अन्तर्गत स्वरूप नगर थाने से ग्वालीन चौराहा होते हुए मटका तिराहा तक सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम करीब 22 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता जोन-4 मीनाक्षी अग्रवाल ने महापौर को बताया कि इस सड़क की समय सीमा 25 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही थी, लेकिन निविदादाता द्वारा सड़क का पूर्ण किये जाने के लिए अब 2 महीने का और समय मांगा है। IIT कानपुर से जांच कराने को कहा महापौर ने अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया सड़क की गुणवत्ता की जांच आईआईटी कानपुर से और सड़क की तराई कराने के लिए निर्देशित किया। महापौर ने बताया कि इस सड़क का उद्घाटन हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है और 25 सितंबर तक सड़क का काम पूरा किया जाना था, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। सरकार की छवि खराब कर रहे अधिकारी महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य बारिश शुरू होने से पहले ही पूरा किया जा सकता था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है, लेकिन अधिकारी काम में लापरवाही कर सरकार की छवि खराब करने रहे हैं। सड़क के साथ फुटपाथ भी पूरा करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान महापौर ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि जिस हिस्से में सड़क का निर्माण पूरा होता जाए, उसी के साथ वहां फुटपाथ का काम भी पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य को टुकड़ों में अधूरा छोड़ने के बजाय सड़क और फुटपाथ दोनों को साथ-साथ तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम ग्रिड योजना में कई स्थानों पर सड़क की तुलना में फुटपाथ को अधिक चौड़ा बनाए जाने के सवाल पर महापौर ने कहा कि मटका तिराहा क्षेत्र में भी ठेकेदार की ओर से फुटपाथ चौड़ा बनाने की योजना थी, लेकिन इसे स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया था। उन्होंने निर्माण कार्य में तय मानकों और डिजाइन का पालन करने के निर्देश दिए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan