top
'एक महीने में सरकारी आवास खाली कर देंगे', अनंत सिंह बोले- जनता मालिक है, वही फैसला लेगी
Anant Singh News : बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने सरकारी आवास खाली करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें एक महीने का समय दिया गया है और वह इस अवधि में घर खाली कर देंगे. अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी का हर निर्णय उन्हें मंजूर है और उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और जनता ही फैसला लेगी. बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच अनंत सिंह ने अपनी जीत का दावा भी दोहराया. उन्होंने कहा, 'अभी काउंटिंग शुरू हुई है. वही होगा जो बोला हूं.' नई पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने फिलहाल चुप्पी साध ली.
Read full article on News 18 Hindi