Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

एलयू के आदर्श को मिली पीएचडी उपाधि:प्रो. अवधेश कुमार के निर्देशन में वाणिज्य विषय में पूरा किया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 7 views
एलयू के आदर्श को मिली पीएचडी उपाधि:प्रो. अवधेश कुमार के निर्देशन में वाणिज्य विषय में पूरा किया
लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय से आदर्श मिश्रा ने वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। आदर्श मिश्रा ने वाणिज्य संकाय में प्रोफेसर अवधेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अपना शोध कार्य शुरू किया था। उनके निरंतर मार्गदर्शन, आशीर्वाद और प्रेरणा से उन्होंने शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया और विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में आदर्श मिश्रा लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में संचालित एमबीए (फाइनेंस एंड अकाउंटिंग) पाठ्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। शोध और शिक्षण के क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता बनी हुई है। आदर्श मिश्रा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विशेष रूप से शोध निर्देशक प्रोफेसर अवधेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया। उनकी उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan