crime
एटा में बिना फिटनेस-परमिट दौड़ रहे 4 स्कूली वाहन पकड़े:मिशन सुरक्षा दो के तहत एआरटीओ की कार्रवाई, 42 हजार रुपए के चालान
एटा के अलीगंज में एआरटीओ शिवम यादव ने ‘मिशन सुरक्षा दो’ अभियान के तहत स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना फिटनेस और परमिट के संचालित हो रहे चार स्कूली वाहनों को पकड़ा गया। वाहनों के प्रपत्र पूरे नहीं होने पर कुल 42 हजार रुपये के चालान किए गए। कार्रवाई के बाद सभी पकड़े गए वाहनों को अलीगंज कोतवाली में खड़ा कराया गया है। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा अभियान के तहत की गई है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनफिट और नियमों के विपरीत संचालित वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। जिन विद्यालयों के वाहनों पर कार्रवाई की गई, उनमें चौधरी एसपीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, श्री सरमन सिंह विद्यालय, आरडी इंटर कॉलेज और जीएस कॉन्वेंट स्कूल शामिल हैं। एआरटीओ ने विद्यालय संचालकों और वाहन स्वामियों को निर्देश दिए कि जिन स्कूली वाहनों के जरूरी प्रपत्र पूरे नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar