Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

एटा में दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत:एक हायर सेंटर रेफर, लाइसेंस रिन्यूअल कराकर लौट रहे थे; पुलिस जांच में जुटी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 1 views
एटा में दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत:एक हायर सेंटर रेफर, लाइसेंस रिन्यूअल कराकर लौट रहे थे; पुलिस जांच में जुटी
एटा के आवागढ़ थाना क्षेत्र में नगला गरीबा के पास गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सब्जी लेकर लौट रहे थे चाचा-भतीजे आवागढ़ थाना क्षेत्र के खुशरई निवासी पवन कुमार (38) अपने भतीजे हरदयाल (20) के साथ जलेसर से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की सामने से आ रही मोहित (24) की बाइक से टक्कर हो गई। मोहित जलेसर क्षेत्र के गुदाऊ गांव का रहने वाला था और एटा आरटीओ कार्यालय से लाइसेंस का रिन्यूअल करवाकर वापस लौट रहा था। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित किया हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हरदयाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद दोनों को एटा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पवन कुमार और मोहित को मृत घोषित कर दिया। दोनों को शाम करीब 6:30 बजे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लाइसेंस रिन्यूअल कराकर लौट रहा था मोहित मृतक मोहित के पिता देवेंद्र ने बताया कि उनका बेटा एटा आरटीओ कार्यालय से लाइसेंस रिन्यूअल करवाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। वहीं, पवन के भाई शंकर पाल सिंह ने बताया कि पवन ईंट-भट्ठे पर काम करता था और घर लौट रहा था। हादसे में पवन की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा हरदयाल घायल है। दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन एटा मोर्चरी पहुंच गए। अपनों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस बोली- आमने-सामने हुई थी टक्कर आवागढ़ थाने के एसएसआई संजीव मौर्य ने बताया कि 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan