Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

EX-गर्लफ्रेंड का ब्लेड से गला काटा, लाश नहर में फेंकी:रेप केस में राजीनामा न करने पर कार के अंदर की हत्या, बालाघाट में आरोपी गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 4 views
EX-गर्लफ्रेंड का ब्लेड से गला काटा, लाश नहर में फेंकी:रेप केस में राजीनामा न करने पर कार के अंदर की हत्या, बालाघाट में आरोपी गिरफ्तार
बालाघाट के वारासिवनी में डोंगरगांव पुलिया के पास नहर में मिली 23 साल की युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रेमी संतोष ठाकरे (25) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के केस में राजीनामा न करने पर युवती का कत्ल किया था। वारासिवनी थाना प्रभारी अनूप उईके ने बताया कि युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर रेप का केस दर्ज कराया था। 31 जुलाई को आरोपी संतोष उसे कार में बैठाकर नागपुर, इटारसी और छिंदवाड़ा ले गया और केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। युवती ने शर्त रखी कि वह अपनी पत्नी को छोड़े, जो संतोष को मंजूर नहीं था। बात न बनने पर उसने हत्या का प्लान बनाया। गला रेतकर नहर में फेंका शव, फिर गोंदिया में छोड़ी कार कायदी-वारासिवनी रास्ते में कार रोककर आरोपी ने ब्लेड से युवती का गला रेत दिया और दम घुटने तक उसे दबाए रखा। मौत के बाद उसने लाश को नहर में फेंक दिया, जो बहकर डोंगरगांव पहुंच गई। इसके बाद आरोपी गोंदिया रेलवे स्टेशन पर कार खड़ी कर ट्रेन से नागपुर भाग गया और लगातार सफर करता रहा। जंगल में भागते वक्त घायल हुआ आरोपी घटना के 8 दिन बाद पुलिस को आरोपी के सरंडी गांव के पास सावंगी में होने की खबर मिली। पुलिस को देख वह जंगल की तरफ भागने लगा, जिससे उसके हाथ-पैर में चोट आ गई। इलाज के बाद गुरुवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है। रक्त रंजित कपड़े और ब्लेड बरामद, रिमांड की मांग आरोपी की निशानदेही पर गोंदिया स्टेशन से कार मिली है। कार से खून से सने कपड़े, युवती का सामान, बैग, आईडी कार्ड और कत्ल में इस्तेमाल ब्लेड मिला है। पुलिस ने मामले में आगे की पूछताछ के लिए कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan