top
फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से 223 बोतल शराब बरामद:शराब लेकर बिहार जा रहे 3 तस्कर गिरफ्तार, बरामद शराब की कीमत 4 लाख रुपए
सीतापुर की महमूदाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मोतीपुर बाईपास के पास से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हरियाणा की विभिन्न ब्रांडों की 223 बोतलें (कीमत करीब 4 लाख रुपये) और फर्जी नंबर प्लेट लगी ईटियोस कार बरामद हुई है। सीतामढ़ी (बिहार) के रहने वाले हैं तीनों आरोपी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों की पहचान बजरंगी राय (निवासी पमरा, थाना पुनौरा), रमेश सिंह (निवासी जलसी, थाना सहियारा) और पप्पू कुमार (निवासी रामनगरा, थाना रीगा) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। डैशबोर्ड, सीएनजी सिलेंडर और सीटों के नीचे बनाए थे गुप्त केबिन आरोपियों ने कुबूला कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वे हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार में महंगे दामों पर बेचते थे। पुलिस व टोल प्लाजा से बचने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। तस्करी के लिए कार के डैशबोर्ड, सीटों के नीचे, दरवाजों और सीएनजी सिलेंडर के भीतर खास बॉक्स बनाए गए थे। 4 लाख रुपए की 223 बोतलें बरामद, कार सीज कार से रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग, ऑल सीजन और मैजिक मोमेंट्स वोदका की कुल 223 बोतलें बरामद हुई हैं, जिन पर 'फॉर सेल इन हरियाणा ओनली' लिखा है। कार का असली नंबर BR01KG5234 है, जिस पर BR01BW4340 की फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। "एएसपी दक्षिणी और सीओ महमूदाबाद के पर्यवेक्षण में एसओजी व पुलिस टीम को यह सफलता मिली है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।"— विनय यादव, सीओ सिटी, सीतापुर
Read full article on Bhaskar