politics
फिरोजाबाद बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी, बार-बेंच में बेहतर तालमेल पर फोकस
फिरोजाबाद में बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार शाम 4 बजे बार हॉल में हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया। जिला जज ने अध्यक्ष को दिलाई शपथ मुख्य अतिथि जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरवीर सिंह यादव को शपथ दिलाई। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर सिंह यादव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने महासचिव कृष्ण कुमार चौहान को शपथ दिलाई। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य प्रशांत सिंह अटल ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष रोहिताश कुमार यादव को शपथ दिलाई। एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी महेंद्र सिंह ने कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज दीक्षित को शपथ दिलाई। सहसचिवों ने भी ली पद और गोपनीयता की शपथ परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अरविंद कुमार ने सहसचिव आकाश गुप्ता, खुशबू जादौन और माधव प्रसाद यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला जज बोले- समस्या का समाधान बातचीत से हो जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे के अभिन्न अंग हैं। किसी भी समस्या का समाधान आंदोलन या हड़ताल से नहीं, बल्कि आपसी बातचीत से किया जा सकता है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से आपसी तालमेल के साथ काम करने की उम्मीद जताई। साथ ही सुलह-समझौते के आधार पर मुकदमों के निस्तारण पर जोर दिया। डीएम-एसएसपी ने सहयोग का भरोसा दिया डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि प्रशासन अधिवक्ताओं को हरसंभव सहयोग देगा। प्रशासनिक स्तर से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। एसएसपी आदित्य लांघे ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई दी और पुलिस की ओर से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। कई वरिष्ठ अधिवक्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल, एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनूप चंद जैन और मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज सिंह यादव ने भी विचार रखे। निवर्तमान अध्यक्ष शंकर लाल निषाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन डीजीसी फौजदारी राजीव प्रियदर्शी ने किया। इस दौरान बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हरजीत अरोड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. देवी राम यादव, रामरक्षपाल सिंह यादव, नानक चंद्र भट्ट, मंगल सिंह राठौर, विश्राम सिंह राठौर, एडीसी मनोज शर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अजमोद चौहान, कमल सिंह, अजय शर्मा, नरेंद्र राठौर, कौशल राठौर, दिनेश यादव, अशोक चंचल, अब्दुल नगीन खान, विवेक यादव और चंद्रपाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar