Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

फतेहपुर में ट्रैफिक की पाठशाला:छात्राओं को सिखाए गए यातायात नियम, दुर्घटनामुक्त जिला बनाने की ली शपथ

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
फतेहपुर में ट्रैफिक की पाठशाला:छात्राओं को सिखाए गए यातायात नियम, दुर्घटनामुक्त जिला बनाने की ली शपथ
फतेहपुर जनपद में सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और फतेहपुर को दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार दोपहर को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत गणेश शंकर विद्यार्थी व बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर घोष में ट्रैफिक की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को यातायात नियमों और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पीआईयू कानपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में उपनिरीक्षक पवन कुमार ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, कार में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और गलत दिशा में वाहन न चलाने की अपील की। प्रधानाचार्य नसरीन सिद्दीकी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। राजस्थान सरकार के सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को जन आंदोलन बनाना होगा। विद्यार्थी अपने परिवार और समाज तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जीरो फेटेलिटीज डिस्ट्रिक्ट अभियान के तहत विद्यालयों, टोल प्लाजा, सार्वजनिक स्थलों और हाईवे किनारे लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर फतेहपुर को सुरक्षित और सजग जिला बनाना है। कार्यक्रम में थाना सुल्तानपुर घोष के महिला कांस्टेबल डॉली यादव, कांस्टेबल मनीष पाल, वीकेश कुमार, शिक्षक महेश प्रताप पांडे, संतलाल मौर्य, खेमकरण यादव, रीतू पाल, अंशिका मौर्य और कोमल देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan