Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

गोंडा-देवीपाटन मंडल 4 जिलों को बिजली कटौती से मिली राहत:शाम 6 से सुबह 6 बजे तक नहीं कटेगी बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
गोंडा-देवीपाटन मंडल 4 जिलों को बिजली कटौती से मिली राहत:शाम 6 से सुबह 6 बजे तक नहीं कटेगी बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
गोंडा और देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों और किसानों को शनिवार शाम 6 बजे से बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में शनिवार शाम 6 बजे से 31 अक्टूबर तक रात के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति की मंजूरी दी है। अब इन जिलों में हर दिन शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली कटौती नहीं की जाएगी। यह व्यवस्था केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के ग्रिड सुरक्षा मानकों और सामान्य आवृत्ति की स्थिति में लागू रहेगी। आपात स्थिति में ग्रिड का संतुलन बनाए रखने के लिए नियंत्रण व्यवस्था जारी रहेगी। आदेश शनिवार शाम 6 बजे से लागू हो गया है। इससे रात में होने वाली बिजली कटौती से लोगों को राहत मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई, आम जनजीवन और व्यापारिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलेगा। रात में लगातार बिजली मिलने से फसलों की सिंचाई कर रहे किसानों को भी राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारियों को सभी विद्युत उपकेंद्रों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर आम जनता में नाराजगी थी। जनप्रतिनिधि भी लगातार शासन को पत्र लिखकर बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग कर रहे थे। कई इलाकों में नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्रों पर प्रदर्शन भी किए थे। जनता की परेशानी को देखते हुए सरकार और ऊर्जा विभाग ने मंडल के लाखों उपभोक्ताओं को यह राहत दी है। गोंडा की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि उन्होंने शासन को पत्र लिखकर रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की थी, जिस पर मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में लोग जंगली जानवरों से भी परेशान थे और कई बड़े त्योहार भी आने वाले हैं। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। गोंडा बिजली विभाग के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि शनिवार से यह व्यवस्था पूरी तरह लागू हो गई है। इसके लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी तरह की समस्या होने पर उपभोक्ता यहां शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर तक शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना कटौती के बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan