politics
गाजीपुर में ट्रेनों के ठहराव पर प्रदर्शन:यूसुफपुर संघर्ष समिति ने दिया धरना, व्यापारियों संग आम जनता ने निकाली रैली
गाजीपुर में व्यापार मंडल द्वारा बनाई गई यूसुफ़पुर रेल ठहराव संघर्ष समिति ने यूसुफ़पुर में कामायनी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भृगु एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर शहीद पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक ट्रेन नहीं रुकेगी, तब तक यूसुफ़पुर की जनता नहीं झुकेगी। धरने को संबोधित करने में व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, समाजसेविका मीरा राय, वरिष्ठ अध्यापक सुरेश राय, स्वर्णकार समाज से अशोक वर्मा, आढ़त संघ के प्रतिष्ठित व्यवसायी मोनू केशरी आदि का पूरा समर्थन था। धरने के पश्चात व्यापारियों और आम जनता ने बाइक जुलूस निकालकर आम जनता को ट्रेन ठहराव के लिए जागरूक किया।
Read full article on Bhaskar