Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गाजियाबाद DM ने दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक:परिवार संग दर्शन किए, श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 7 views
गाजियाबाद DM ने दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक:परिवार संग दर्शन किए, श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया
गाजियाबाद मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ परिवार के साथ प्राचीन सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर पहुंचे। डीएम ने भगवान दूधेश्वरनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और सभी के मंगल की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। मंदिर पहुंचने के बाद डीएम ने श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए प्रवेश और निकास मार्ग, कतार व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने दूर-दराज से भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। डीएम ने श्रद्धालुओं का हाल जाना और उनसे व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए राहत देने वाले रहे इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने व्यवस्था बेहतर होने पर जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार भी जताया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर नजर आ रही खुशी और संतोष इस बात की गवाही दे रहा था कि मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए राहत देने वाले रहे। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता रही है। उन्होंने आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, पुलिसकर्मियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों और आमजन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िये गाजियाबाद से होकर अपने-अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। करीब दो करोड़ कांवड़ियों के गाजियाबाद से गुजरने की स्थिति में यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा,साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरुस्त किया गया था। प्रशासन और पुलिस की टीमों ने लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी की, जिसके चलते कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सका। डीएम ने कहा कि ऐसे बड़े आयोजनों की सफलता प्रशासन और जनता के आपसी सहयोग से ही संभव होती है। उन्होंने जनपदवासियों और श्रद्धालुओं का अनुशासन एवं सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan