top
गाजियाबाद में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश! 2 शातिर गिरफ्तार, 4 चोरी की कारें और फर्जी नंबर प्लेट बरामद
गाजियाबाद। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच और थाना लिंक रोड पुलिस की संयुक्त टीम ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है पुलिस ने गिरोह के दो शातिर और सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार कारें और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गाजियाबाद के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा क्षेत्र में चार पहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी किए गए वाहनों की पहचान छिपाने के लिए उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई जाती थी। क्राइम ब्रांच और थाना लिंक ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन