Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गोण्डा- इटियाथोक में बगाही मोड़ पर भीषण हादसा, साइकिल सवार किशोर की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे, बाइक सवार गंभीर

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 1 views
गोण्डा- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोण्डा -बलरामपुर हाईवे पर बगाही मोड़ से 200 मीटर आगे गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार किशोर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक का अगला हिस्सा और साइकिल का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने डायल 112 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची इटियाथोक पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी इटियाथोक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार किशोर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 14-15 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाइक सवार सुभागपुर के वयनिया गांव का निवासी बताया जा रहा है, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan