Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

गोपालगंज में 262 करोड़ की डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रिव्यु:मंत्री ने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 2 views
गोपालगंज में 262 करोड़ की डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रिव्यु:मंत्री ने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए
गोपालगंज जिले में विकास और निर्माण योजनाओं की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में बिहार सरकार के कृषि मंत्री और प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की मौजूदा स्थिति, काम पूरा होने की तारीख और आ रही बाधाओं पर चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क निर्माण के कामों को समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को लागू करने में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। निर्माणधीन योजनाओं को तय समय में पूरा करने के लिए संबंधित विभाग नियमित रूप से निरीक्षण करें। 7 नवंबर 2026 तक काम पूरा होने की उम्मीद जिन योजनाओं में जमीन, वन स्वीकृति, बिजली के खंभे या लाइन हटाने, जलजमाव या अन्य तकनीकी कारणों से काम रुका है, उन्हें संबंधित विभागों से बात करके जल्द सुलझाने को कहा गया। समीक्षा के दौरान कुचायकोट स्थित सैनिक स्कूल में बन रहे ऑडिटोरियम की प्रगति की जानकारी ली गई। इसकी अनुमानित लागत 813.37 लाख रुपये है। काम 8 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था और 7 नवंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। अभी निर्माण कार्य स्टेज लेवल पर है। इसी सैनिक स्कूल में शिक्षण स्टाफ के लिए G+2 भवन, एक ब्लॉक में 12 क्वार्टर और कक्षा-4 कर्मचारियों के लिए आवास भी बन रहे हैं। वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर इसकी अनुमानित लागत 1187.63 लाख रुपये है। काम 29 अप्रैल 2025 को शुरू हुआ था और 31 दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। अभी निर्माण कार्य पहले फ्लोर तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग की एक अहम परियोजना, हथुआ में 100 बेड वाले अनुमंडलीय अस्पताल के निर्माण की भी समीक्षा की गई। BMSICL की इस योजना की प्राक्कलित राशि 26.06 करोड़ रुपये है। कार्य 04 दिसंबर 2024 को प्रारंभ हुआ था तथा 20 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने की संभावित तिथि निर्धारित है। प्रतिवेदन के अनुसार अस्पताल का निर्माण कार्य 82 प्रतिशत पूरा हो चुका है और वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। हाई लेवल ब्रिज और बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण पथ निर्माण विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान गोपालगंज बाईपास से संबंधित करीब 12.60 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना की प्रगति की जानकारी ली गई। इस योजना की प्राक्कलित राशि 10351.30 लाख रुपये है। कार्य 03 अक्टूबर 2025 को शुरू हुआ था तथा 02 अप्रैल 2027 तक पूरा करने की संभावित तिथि निर्धारित है। परियोजना के तहत अर्थवर्क, GSB, WMM, DGBM, BC के साथ हाई लेवल ब्रिज एवं बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण शामिल है। विजयीपुर प्रखंड में अमवा घाट से खुथा पथ पर खनुआ नदी पर H.L. ब्रिज निर्माण की योजना भी समीक्षा के दायरे में रही। इसकी प्राक्कलित राशि 958.59 लाख रुपये है। कार्य 11 जून 2025 को शुरू हुआ था तथा 10 जून 2027 तक पूरा करने की संभावित तिथि है। संबंधित प्रक्रियाओं के कारण बाधाओं पर भी चर्चा प्रतिवेदन के अनुसार DPR के पुनरीक्षण के बाद कार्य आगे बढ़ाया गया है और दो पाइल का कार्य पूर्ण हो चुका है। जलजमाव के कारण कार्य प्रभावित होने की जानकारी भी दी गई। सारण नहर प्रमंडल, भोर की दुलारपुर वितरणी एवं उससे निर्मित वितरण प्रणाली के पुनर्स्थापन से संबंधित योजना की भी समीक्षा की गई। योजना की प्राक्कलित राशि 5036 लाख रुपये है और इसकी भौतिक प्रगति 82.03 प्रतिशत दर्ज है। बैठक में विद्युत पोल विस्थापन तथा वन विभाग से संबंधित प्रक्रियाओं के कारण आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। इसके लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा योजनाओं की लगातार निगरानी करने पर जोर दिया। बैठक में अधिकारियों ने संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan