Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गिरफ्तारी का डर दिखाकर महिला से 4 लाख की ठगी:ग्वालियर में फर्जी लोन अप्रूवल लेटर भेजकर महिला को डराया; शिकायत के बाद जांच शुरू

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 2 views
गिरफ्तारी का डर दिखाकर महिला से 4 लाख की ठगी:ग्वालियर में फर्जी लोन अप्रूवल लेटर भेजकर महिला को डराया; शिकायत के बाद जांच शुरू
ग्वालियर में साइबर ठगों ने लोन देने के नाम पर ब्लैकमेलिंग और ठगी का नया तरीका अपनाया है। झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक महिला को लोन देने का झांसा देकर कथित लोन की रकम लौटाने का दबाव बनाया गया। गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगों ने महिला से 4 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। महिला को न लोन मिला और न ही उसके 4 लाख रुपए वापस हुए। इसके बाद भी आरोपी उससे और रकम की मांग करते रहे। परेशान होकर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की, जिसके बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोन-पे के जरिए खातों में ट्रांसफर कराए 4 लाख रुपए झांसी रोड थाना क्षेत्र में काली माता मंदिर के पास रहने वाली 36 वर्षीय पिंकी यादव ने शिकायत में बताया कि 1 जून से 30 जुलाई के बीच उनके मोबाइल पर अलग-अलग अनजान नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वालों ने शुरुआत में उन्हें लोन देने का झांसा दिया। महिला ने दो बार लोन लेने से इनकार किया तो आरोपियों ने कथित लोन की रकम वापस करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक, उसने कोई लोन लिया ही नहीं था, लेकिन आरोपियों ने 4 लाख रुपए के लोन अप्रूवल के फर्जी पत्र भेज दिए। इसके बाद उसे गिरफ्तारी का डर दिखाया गया। डर और दबाव में आकर महिला ने आरोपियों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में फोन-पे के जरिए कुल 4 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला लगातार रकम की मांग किए जाने और ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। प्राथमिक जांच के बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उन मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनके जरिए महिला से संपर्क किया गया और रकम ट्रांसफर कराई गई। सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फोन-पे के जरिए जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई है, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan