top
गोरखपुर में मोहद्दीपुर ओवर ब्रिज पर कार में लगी आग:लंबी लपटों को देखकर मची अफरा- तफरी, सड़क पर जाम की स्थिति
गोरखपुर में मोहद्दीपुर से असुरन की ओर जाने वाली ओवर ब्रिज पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक कार में भीषण आग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों को देखकर आस पास से गुजर रहे लोगों इधर- उधर भागना शुरू कर दिए। सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तरिब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग की वजहों का पता नहीं चल पाया है। देखिए तस्वीरें...
Read full article on Bhaskar