top
गोरखपुर में संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह:प्रान्त मंत्री बोले-संस्कृत भाषा सभी जननी, इसके बिना संस्कृति विकास संभव नहीं
गोरखपुर में 7 सितम्बर को सरस्वती शिशु मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुभाषचन्द्र बोस नगर, सूर्यकुण्ड, गोरखपुर में 25 अगस्त से 31 अगस्त तक ‘‘संस्कृत सप्ताह’’ मनाया गया। ‘‘संस्कृत सप्ताह’’ के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि संस्कृत भारती के प्रान्त मंत्री जोखन पाण्डेय ने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। संस्कृत के बिना संस्कृति का विकास सम्भव नहीं है। संस्कृति के बिना राष्ट्र की भी कल्पना नहीं की जा सकती है। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से प्रतिज्ञाएं करायी कि वे जीवन में सत्य बोलेंगे, क्योंकि इसके बिना स्व का विकास सम्भव नहीं है। उन्होंने संस्कृत को विश्व की सबसे समृद्ध भाषा बताया। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव ने अभ्यागतों का स्वागत करते हुए परिचय कराया। कार्यक्रम का संचालन भैया शुभजीत राम त्रिपाठी ने संस्कृत भाषा में किया और आभार ज्ञापन आचार्य अंकित कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यक्रम संयोजक आचार्य तेज प्रताप पाण्डेय ने बताया कि संस्कृत सप्ताह के अन्तर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें श्लोक वाचन प्रतियोगिता, सुभाषित, गीता श्लोक प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता शामिल थीं। कार्यक्रम में सभी आचार्य, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar