Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गौतमबुद्धनगर: 14 सितंबर की किसान महापंचायत को लेकर सलारपुर में हुंकार, हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ नोएडा प्राधिकरण घेराव का ऐलान!!

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 2 views
गौतमबुद्धनगर: 14 सितंबर की किसान महापंचायत को लेकर सलारपुर में हुंकार, हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ नोएडा प्राधिकरण घेराव का ऐलान!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! गंगाजल समेत किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई का संकल्प, जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने ग्रामीणों से की महापंचायत को सफल बनाने की अपील दो टूक//नोएडा, 10 सितंबर 2026। 14 सितंबर को सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर सलारपुर गांव में किसानों और ग्रामवासियों ने हुंकार भर दी है। महापंचायत की तैयारियों को लेकर सलारपुर स्थित खेड़ा देवत चौपाल पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और किसान महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता कृपाल भगत ने की, जबकि संचालन भारतीय किसान यूनियन के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। अशोक भाटी लंबे समय से किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले सक्रिय किसान नेता के रूप में क्षेत्र में अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर 14 सितंबर की महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी और एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना भी प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामवासियों ने गांव में गंगाजल की आपूर्ति नहीं होने समेत विभिन्न स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान होने तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। ग्रामीणों ने ऐलान किया कि 14 सितंबर को बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बुग्गियों के साथ नोएडा प्राधिकरण कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों ने किसान महापंचायत को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। कई युवाओं ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता बैठक के दौरान योगेश भाटी, सोमेश भारद्वाज, बिंटू भड़ाना, अरुण भाटी, रविंद्र भाटी और पुरुषोत्तम भाटी समेत दर्जनों युवाओं ने अन्य संगठनों को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) में आस्था जताते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए किसान हितों की लड़ाई को और मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में झलकेस बाबूजी, भागमल शर्मा, सुखबीर प्रधान, ओमन भाटी, चरण सिंह भाटी, ताराचंद भाटी, सुभाष भाटी, मदन भाटी, गजराज नेताजी, सिंहराज गुर्जर, रतिराम ठेकेदार, राजेश सिंह, योगेंद्र मावी, जोगिंदर भड़ाना, श्रीपाल कसाना, मनोज त्यागी, विपिन तंवर, महेश खटाना, नवल प्रधान, रोहतास खटाना, रविंद्र भगतजी, दिनेश बिधूड़ी और रहमत अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर ‘टिकैत रसोई’ की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए 14 सितंबर की किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने का संकल्प दोहराया।।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan