Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

गौतमबुद्धनगर: नोएडा की सोसाइटियों में चोरी का बड़ा खुलासा: महिला समेत 3 शातिर गिरफ्तार, लाखों की ज्वैलरी-कैश और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद!!

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 2 views
गौतमबुद्धनगर: नोएडा की सोसाइटियों में चोरी का बड़ा खुलासा: महिला समेत 3 शातिर गिरफ्तार, लाखों की ज्वैलरी-कैश और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! कैप-मास्क लगाकर करते थे फ्लैटों की रेकी, ERTIGA कार से पहुंचकर उड़ाते थे माल; कूटरचित नंबर प्लेट भी मिली दो टूक//नोएडा। नोएडा की सोसाइटियों और फ्लैटों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का थाना सेक्टर-113 पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की पीली और सफेद धातु की ज्वैलरी, पांच लैपटॉप, दो टैबलेट, छह मोबाइल फोन और 3.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल ERTIGA कार और कूटरचित नंबर प्लेट भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को थाना सेक्टर-113 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को सेक्टर-123 स्थित श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश उर्फ दिवाकर, इरफान उर्फ इमरान और सोनाली के रूप में हुई है। कैप और मास्क लगाकर करते थे सोसाइटियों की रेकी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले सोसाइटी और फ्लैटों की रेकी करते थे। अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर पर कैप और चेहरे पर मास्क लगाते थे। इसके बाद तीनों ERTIGA कार में सवार होकर चिन्हित सोसाइटी में पहुंचते और मौका मिलते ही फ्लैटों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य घरों से ज्वैलरी, नकदी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी करने के बाद कार से मौके से फरार हो जाते थे। नोएडा से मथुरा तक दर्ज हैं मुकदमे पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी कैलाश उर्फ दिवाकर के खिलाफ थाना फेस-2, थाना सेक्टर-49 और थाना सेक्टर-113 गौतमबुद्धनगर के अलावा थाना गोविन्दनगर, मथुरा में भी मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी इरफान उर्फ इमरान और सोनाली के खिलाफ भी थाना सेक्टर-49, थाना सेक्टर-113 गौतमबुद्धनगर और थाना गोविन्दनगर, मथुरा में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। चोरी की वारदातों से जुड़ा सामान बरामद पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से बरामद पांच लैपटॉप थाना सेक्टर-113 और थाना सेक्टर-49 में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित हैं। वहीं दो टैबलेट भी थाना सेक्टर-49 में दर्ज मुकदमे से संबंधित बताए गए हैं। इसके अलावा छह मोबाइल फोन, चोरी की पीली एवं सफेद धातु की ज्वैलरी और घरों से चोरी किए गए 3.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। कूटरचित नंबर प्लेट लगी ERTIGA कार बरामद पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ERTIGA कार को भी कब्जे में लिया है। कार पर HR20AN3914 नंबर की कूटरचित नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इस कार और कूटरचित नंबर प्लेट का इस्तेमाल कितनी अन्य वारदातों में किया। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस की कार्रवाई के बाद सोसाइटियों में चोरी करने वाले इस गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनकी अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े संभावित अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। बरामद सामान के आधार पर पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं को भी जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण कैलाश उर्फ दिवाकर (30 वर्ष) पुत्र देवेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम ब्यौरा, थाना चोला, जिला बुलंदशहर, वर्तमान पता ग्राम सोरखा, सेक्टर-115, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर। इरफान उर्फ इमरान (32 वर्ष) पुत्र मंजूर अहमद, निवासी मोहल्ला मुस्तफाबाद, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद, वर्तमान पता ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-73, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर। सोनाली (24 वर्ष) पुत्री सोनू सिंह, निवासी न्यू कॉलोनी, ग्राम सहरसा, थाना एवं जिला सहरसा, बिहार।।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan