Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो 150 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार!!

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
गौतमबुद्धनगर: नोएडा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो 150 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! सेक्टर-126 पुलिस ने पुश्ता रोड पर गढ़ी कट के पास की कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने दो टूक//नोएडा। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस ने गांजे की अवैध बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को थाना सेक्टर-126 पुलिस टीम ने पुश्ता रोड सेक्टर-128 नोएडा स्थित गढ़ी कट के पास चेकिंग और कार्रवाई के दौरान सिद्धार्थ शर्मा पुत्र भुवेन्द्र को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 2 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिद्धार्थ शर्मा (करीब 26 वर्ष) निवासी गली नंबर-2, जैप्टो स्टोर के पास, ग्राम गढ़ी शाहपुर, सेक्टर-128 नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-126 में मुकदमा अपराध संख्या 192/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रिकॉर्ड सामने आया है। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-24 नोएडा में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त थाना सेक्टर-126 में आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत भी मुकदमा दर्ज है। वर्तमान मामले में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ।
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan