top
गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को, लंबित मामलों का होगा त्वरित व निःशुल्क निपटारा
गढ़वा। गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव इसका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा। लोक अदालत को लेकर न्यायालय परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न सरकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 14 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनका न्यायमूर्ति श्रीवास्तव निरीक्षण करेंगे। स्टॉलों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। लोक अदालत में लंबित मामलों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर शीघ्र एवं निःशुल्क निपटारा किया जाएगा। इससे पक्षकारों को समय और धन की बचत के साथ लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलेगी। लोक अदालत में स्वास्थ्य जांच शिविर भी राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें पक्षकारों, उनके परिजनों एवं अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी जाएगी। जेजे एक्ट और एमएसीटी एक्ट पर कार्यशाला में शामिल होंगे न्यायमूर्ति शनिवार को ही अपराह्न 4 से शाम 7 बजे तक बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी के विधि संकाय में कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव शामिल होंगे। कार्यशाला में जेजे एक्ट और एमएसीटी एक्ट से जुड़े कानूनी पहलुओं पर चर्चा होगी। सचिव निभा रंजना लकड़ा ने की अधिक से अधिक भाग लेने की अपील जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव निभा रंजना लकड़ा ने जिलेवासियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत लंबित मामलों के शीघ्र और निःशुल्क समाधान का प्रभावी मंच है। उन्होंने लोगों से आपसी विवादों को सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कर समय और धन की बचत करने की अपील की। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय