Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

गांवों को दीपावली से पहले मिली सरकार, अब लोड़ी दिवाली बाद चुने जाएंगे जिला प्रमुख और 9 प्रधान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 3, 2026 👁 1 views
गांवों को दीपावली से पहले मिली सरकार, अब लोड़ी दिवाली बाद चुने जाएंगे जिला प्रमुख और 9 प्रधान
पंचायतीराज चुनाव के पहले और दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जिले की 280 ग्राम पंचायतों को नए सरपंच मिल गए हैं। अधिकांश नवनिर्वाचित सरपंचों ने दीपावली से पहले ही पदभार ग्रहण कर लिया है। ऐसे में इस बार गांवों में दीपावली का त्योहार नई पंचायत और नई सरकार के साथ मनेगा। अब गांवों की सरकार बनने के बाद जिला परिषद और पंचायत समितियों में बोर्ड गठन की बारी है। जिले में जिला प्रमुख के साथ 9 पंचायत समितियों में प्रधान चुने जाएंगे। इसके लिए 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना होगी। इसके बाद 25 से 28 नवंबर तक चार दिन में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। दीपावली बाद प्रत्याशियों की हो सकती है बाड़ेबंदी: मतदान और प्रचार का दौर पूरा होने के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के प्रत्याशी फिलहाल दीपावली की छुट्टियों के बीच अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं। दूसरी ओर, भाजपा और कांग्रेस ने मतगणना और बोर्ड गठन को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। 20 नवंबर को नतीजे आने और 25 से 28 नवंबर तक निर्वाचन प्रक्रिया होने के बीच राजनीतिक दलों के सामने अपने समर्थक सदस्यों को एकजुट रखने की चुनौती रहेगी। ऐसे में दीपावली के बाद दोनों प्रमुख दल अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर सकते हैं, ताकि बोर्ड गठन के दौरान राजनीतिक जोड़तोड़ की आशंका से बचा जा सके। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। जिला परिषद सदस्यों की मतगणना जिला परिषद परिसर में और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर होगी। नतीजे सामने आने के साथ ही जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों में भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी। सुबह 10 बजे शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया: जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के निर्वाचन के लिए एक समान समय-सारणी तय की गई है। सुबह 10 बजे निर्वाचन बैठक शुरू होगी। 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थिता वापस लेने का समय रहेगा। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। आवश्यकता होने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को जिले की 9 पंचायत समितियों में प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का निर्वाचन होगा। इन चुनावों के साथ ही जिला परिषद और पंचायत समितियों के बोर्ड गठन की तस्वीर साफ हो जाएगी। गांवों में सरपंच और वार्ड पंचों के निर्वाचन के बाद अब जिला और पंचायत समिति स्तर पर सत्ता की कमान किसके हाथ में होगी, इसका फैसला सदस्यों के चुनाव से होगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan