Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

ग्वालियर में फिर लौटे लुटेरे:कलेक्शन एजेंट से चलती बाइक पर बैग झपटा, लात मारकर गिराने की कोशिश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 1 views
ग्वालियर में फिर लौटे लुटेरे:कलेक्शन एजेंट से चलती बाइक पर बैग झपटा, लात मारकर गिराने की कोशिश
शहर और देहात अंचल में बेखौफ बदमाशों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। मोहना थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को निशाना बनाया। बदमाशों ने चलती बाइक पर झपट्टा मारकर एजेंट का बैग लूट लिया। इसके बाद उसे लात मारकर सड़क पर गिराने की कोशिश भी की। एजेंट ने बाइक नहीं रोकी और तेज रफ्तार से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मीटिंग के बाद कलेक्शन कर मोहना लौट रहा था शिवपुरी निवासी 19 वर्षीय अभिषेक पाल पुत्र नारायण पाल क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। वह फिलहाल मोहना में रहता है। शुक्रवार को अभिषेक ने करहिया में कंपनी की मीटिंग अटेंड की थी। इसके बाद उसने आसपास के गांवों से कलेक्शन किया और बाइक से मोहना लौट रहा था। कलेक्शन में देर होने के कारण लौटते-लौटते रात हो गई। अभिषेक जैसे ही डीआरडीई के पीछे करई-पाटई रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। चलती बाइक पर झपट्टा मारकर बैग खींचा अभिषेक के मुताबिक, बदमाशों में दो काले रंग की बाइक पर सवार थे। एक बाइक स्प्लेंडर और दूसरी बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर थी। चारों बदमाशों ने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। बाइक की नंबर प्लेट पर भी कपड़ा बांधा हुआ था। बदमाशों ने चलती बाइक पर झपट्टा मारकर अभिषेक का बैग खींचने की कोशिश की। उसने बैग बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान बैग की तनी टूट गई और बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। लूट के बाद भी नहीं रुके, लात मारकर गिराने की कोशिश बैग छीनने के बाद बदमाशों ने अभिषेक की बाइक में लात मारकर उसे सड़क पर गिराने की कोशिश की। अपनी जान को खतरा देखते हुए अभिषेक ने बाइक नहीं रोकी और रफ्तार बढ़ा दी। उसने जेब में रखे कलेक्शन के कुछ रुपए और अपनी जान बचाने के लिए बाइक तेजी से दौड़ा दी। इसके बाद बदमाश करई-पाटई की तरफ भाग निकले। बैग में टेबलेट, नकदी और दस्तावेज थे वारदात के बाद अभिषेक ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत की। अभिषेक ने बताया कि लुटेरे उसका बैग ले गए, जिसमें कंपनी का टेबलेट, 1,428 रुपए नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। कलेक्शन की बाकी राशि उसने अपनी जेब में रखी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मोहना थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर ने बताया कि कलेक्शन एजेंट से दो बाइक पर आए चार बदमाशों द्वारा बैग लूटने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan