Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

गवर्नमेंट स्कूलों में कोडिंग क्लास शुरू:कटिहार में DM ने की पहल, छात्रों में उत्साह

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 5 views
गवर्नमेंट स्कूलों में कोडिंग क्लास शुरू:कटिहार में DM ने की पहल, छात्रों में उत्साह
कटिहार जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की विशेष पहल पर सरकारी स्कूलों में छात्रों को कोडिंग सिखाई जा रही है। यह कार्यक्रम बिना किसी अतिरिक्त सरकारी खर्च के संचालित हो रहा है। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस पहल के तहत तकनीकी कॉलेजों के प्रोफेसर स्वेच्छा से विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों को कंप्यूटर के माध्यम से कोडिंग सिखा रहे हैं। जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल का दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। मॉडल स्कूल का DM ने इंस्पेक्शन किया कम उम्र में कोडिंग की जानकारी मिलने से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरेगी और वे भविष्य की तकनीकी दुनिया के लिए तैयार हो सकेंगे। कोडिंग सीखने वाले छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में, जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), नवाबगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोडिंग सीख रही छात्राओं से सीधा संवाद किया और उनसे कोडिंग से संबंधित जानकारी ली। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक अपने अनुभव साझा किए। यह पहल न केवल बच्चों को डिजिटल रूप से साक्षर बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में भी प्रेरित कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan