top
Ghazipur News : 'बेटे ने खोली मेरी आंखें', सिंगापुर की नौकरी छोड़ लौटे गाजीपुर, जानिए कौन हैं माधव कृष्ण?
Who is Madhav Krishna Ghazipur : सिंगापुर की नौकरी छोड़कर गाजीपुर लौटे माधव कृष्ण की कहानी हैरान करती है. बेटे की पढ़ाई से जुड़ी एक घटना ने उनकी शिक्षा को लेकर सोच बदल दी. उनके बेटे का पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था. उसके लिए स्कूल बोझ था. एक आम भारतीय पिता की तरह वे भी उसे डांटते, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा. लोकल 18 से माधव कृष्ण बताते हैं कि इसी घटना ने उनकी आंखें खोल दीं. अब उनका मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों पर पढ़ाई का मानसिक दबाव कम से कम हो. उन्होंने अपने स्कूल में एक अनोखा नियम बनाया कि शिक्षक, डायरेक्टर या प्रिंसिपल बच्चों को उनके नाम से पुकारें, ताकि हर बच्चे को अपनी अलग पहचान और आत्मविश्वास का अहसास हो.
Read full article on News 18 Hindi