Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

GIC मैदान में 4.92 करोड़ से बन रहा इंडोर स्टेडियम:कानपुर में डीएम ने किया निरीक्षण, जगह के चयन पर उठाए सवाल; स्पष्टीकरण मांगा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
GIC मैदान में 4.92 करोड़ से बन रहा इंडोर स्टेडियम:कानपुर में डीएम ने किया निरीक्षण, जगह के चयन पर उठाए सवाल; स्पष्टीकरण मांगा
कानपुर शहर को जल्द ही एक इंडोर स्टेडियम की सौगत मिलेगी। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) चुन्नीगंज परिसर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर मिनी स्टेडियम आकार ले रहा है। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस सहित विभिन्न इंडोर खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। 01 जनवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। चयनित स्थान को लेकर उठाए सवाल डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्माण की गति तेज करने के साथ प्रत्येक स्तर पर गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इंडोर मिनी स्टेडियम के लिए चयनित स्थान को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पाया कि जिस स्थान पर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, उसके पीछे भी पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। डीएम ने कहा कि यदि निर्माण के लिए पीछे उपलब्ध भूमि का चयन किया गया होता तो सामने की भूमि की उपयोगिता भविष्य में अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बेहतर ढंग से की जा सकती थी। आवास एवं विकास के अधिकारियों ने मांगा स्पष्टीकरण निरीक्षण के दौरान डीएम ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के संबंधित अधिकारियों से भूमि चयन के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए कि परिसर में पीछे पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए सामने की भूमि का चयन किन परिस्थितियों और आधार पर किया गया। जीआईसी के स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण से जीआईसी के विद्यार्थियों को परिसर में ही बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित विभिन्न इंडोर खेलों के अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों एवं खेल प्रतिभाओं को बेहतर खेल अवस्थापना उपलब्ध हो सकेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan