Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

GPM में खनिज विभाग की कार्रवाई:CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, अवैध रेत-गिट्टी से भरे 8 ट्रैक्टर जब्त,वाहन मालिकों पर होगा केस

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 1 views
GPM में खनिज विभाग की कार्रवाई:CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, अवैध रेत-गिट्टी से भरे 8 ट्रैक्टर जब्त,वाहन मालिकों पर होगा केस
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। CM हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से रेत और गिट्टी का परिवहन करते 8 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। 7 ट्रैक्टर रेत और 1 गिट्टी परिवहन करते पकड़े गए जांच के दौरान खंता गांव से 2, रूमगा से 2, चिचगोहना से 1, कोरजा से 1 और लालपुर से 1 ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। वहीं कोटमी से 1 ट्रैक्टर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। जब्त वाहनों में 4 ट्रैक्टर गौरेला थाना, 3 कोटमी चौकी और 1 ट्रैक्टर मरवाही थाना परिसर में रखा गया है। खनिज विभाग अब वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगा। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले में अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने CM हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर उनका समय पर और संतोषजनक निराकरण करने को कहा है। इन निर्देशों के बाद खनिज विभाग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के साथ मैदानी क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है। विभाग की टीम ने की कार्रवाई कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर, खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, खनि सिपाही शिवकुमार लहरे और नगर सैनिक साहिब गनी व सतीश साहू शामिल रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan