Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

हाइवे पर घास काट रही 3 महिलाओं को कुचला, मौत:संविदा पर काम करती थीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष 5 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 2 views
हाइवे पर घास काट रही 3 महिलाओं को कुचला, मौत:संविदा पर काम करती थीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष 5 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे
जयपुर में दिल्ली-मुंबई हाइवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार वाहन ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। तीनों महिला हाइवे किनारे घास काट रही थी। संविदा पर लगी हुई थीं। मौके पर ही तीनों महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी फंस गए। घटना मामला जमवारामगढ़ थाने में हाइवे पर पिलर नंबर 48.2 के पास हुई। पुलिस ने बताया- हादसे में प्रेम देवी (55) पत्नी रामनाथ बलाई, मनफूली देवी (50) पत्नी बुद्धराम और कौशल्या देवी (45) पत्नी रामचंद्र निवासी गांव नेवर जमवारामगढ़ की मौत हो गई। शाम करीब 6 बजे अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से तीनों को चपेट में ले लिया। महिलाओं को रौंदते हुए ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों को तीनों महिलाएं खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची जमवारामगढ़ पुलिस ने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान तीनों को मृत घोषित कर दिया। जमवारामगढ़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए तीनों महिलाओं के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। 5 किलोमीटर लंबा जाम एक्सीडेंट के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। दिल्ली-मुंबई हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के दौरान मौके से गुजर रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को भीड़ ने घेर लिया। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़ गए। जिन्हें मदन राठौड़ समझाने की कोशिश करते रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan