Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

होमगार्ड के घर पर फायरिंग, कार सवार बदमाश फरार:ललितपुर में घर में ताला लगा था, दरवाजे और दीवार पर चलाईं गोलियां; मौके से खोखे-छर्रे मिले

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 2 views
होमगार्ड के घर पर फायरिंग, कार सवार बदमाश फरार:ललितपुर में घर में ताला लगा था, दरवाजे और दीवार पर चलाईं गोलियां; मौके से खोखे-छर्रे मिले
ललितपुर में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे कार सवार अज्ञात लोगों ने होमगार्ड के घर पर कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के समय मकान में ताला लगा था और परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। फायरिंग के बाद आरोपी कार से फरार हो गए। मामला बार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव का है। ग्रामीणों से पूछकर पहुंचे थे घर जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की कार में 5-6 लोग सवार होकर गढ़िया गांव पहुंचे थे। आरोपियों ने ग्रामीणों से होमगार्ड तोरण सिंह यादव के बेटे सोनू यादव का घर पूछा। पता चलने के बाद वे सोनू के घर पहुंचे और दरवाजे व दीवार पर कई गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। वारदात के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद किए खोखे और छर्रे घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और बार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से गोली के खोखे और छर्रे मिले हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं फायरिंग करने वाले लोग कौन थे और उन्होंने सोनू यादव के घर को निशाना क्यों बनाया, इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनू यादव के पिता तोरण सिंह यादव होमगार्ड में तैनात हैं। बार थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि सुनसान मकान में फायरिंग की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan