Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

हुनर के हाथों से गुरुजनों को सम्मान, ललित कला संस्थान में मनाया शिक्षक दिवस

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 2 views
हुनर के हाथों से गुरुजनों को सम्मान, ललित कला संस्थान में मनाया शिक्षक दिवस
हुनर के हाथों से गुरुजनों को सम्मान, ललित कला संस्थान में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित शुभकामना-पत्र, पुष्प और कविताओं से शिक्षकों के प्रति जताया आभार मेरठ। शिक्षक दिवस के अवसर पर ललित कला संस्थान, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में महान शिक्षाविद्, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित भावपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने सृजनात्मक हुनर के माध्यम से गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की उपनिदेशक प्रो. अलका तिवारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, शैक्षिक दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके प्रेरक विचारों से अवगत कराया। प्रो. अलका तिवारी ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देने वाला सच्चा मार्गदर्शक होता है। गुरु का सम्मान भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, सृजनात्मक सोच विकसित करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। हस्तनिर्मित कार्डों से व्यक्त किया गुरु-प्रेम शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्प, गुलाब तथा स्वयं अपने हाथों से तैयार किए गए आकर्षक शुभकामना-पत्र और शिक्षक दिवस संदेश भेंट किए। विद्यार्थियों की इस अनूठी पहल ने गुरु-शिष्य परंपरा की आत्मीयता और सम्मान को विशेष रूप से उजागर किया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों एवं अधिकारियों को भी हस्तनिर्मित शुभकामना संदेश भेंट किए। इनमें कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. भूपेंद्र राणा, कला संकायाध्यक्ष प्रो. अतवीर सिंह तथा मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. जे.ए. सिद्दीकी शामिल रहे। सभी ने विद्यार्थियों की सृजनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं रिद्धिमा, श्रेया, सिद्धांत, यशस्वी, उज्ज्वल, सृष्टि, दीक्षा, दीप्ति, शहरीन, तलबिया और गौरांगी सहित अन्य विद्यार्थियों ने शिक्षकों को समर्पित कविताओं का भावपूर्ण पाठ किया। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति धन्यवाद, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ, डॉ. रीता सिंह एवं डॉ. शालिनी धामा सहित संस्थान के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि गुरु का ज्ञान विद्यार्थी के जीवन को प्रकाशित करता है और एक श्रेष्ठ शिक्षक अपने विद्यार्थियों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan