top
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा:339 लीटर खाद्य पदार्थ जब्त, गलत जानकारी छपी थी
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने सोमवार शाम ब्रजघाट स्थित श्याम फूड प्रोडक्ट्स फर्म पर औचक छापेमारी की। टीम ने यहां 'नंदन गोल्ड प्रीमियम' ब्रांड के इंटरेस्टरिफाइड एडिबल वेजिटेबल फैट का नमूना लिया। खाद्य पदार्थ गलत जानकारी पाए जाने पर टीम ने मौके से 339 लीटर खाद्य पदार्थ जब्त किया। इसकी अनुमानित कीमत 57,360 रुपए बताई गई है। डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल ने फर्म पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच की और नमूने लिए। छापेमारी टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह, आरपी गुप्ता, मोहित कुमार और सोवेन्द्र सिंह पंघाल शामिल रहे। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लिए गए नमूने को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और मानकों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में जारी रहेगा अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य)-II चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी।
Read full article on Bhaskar