top
हापुड़ में नवंबर में डिजिटल जीवन प्रमाण माह चलेगा:पेंशनर्स 5 नवंबर के अभियान में भी जमा कर सकेंगे प्रमाण पत्र, परेशानी पर कोषागार कार्यालय में मिलेगी मदद
हापुड़ में 1 से 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण माह चलेगा। शासन के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में कोषागार से पेंशन पाने वाले लोग ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। 5 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान भी होगा। सूचना विभाग के मुताबिक, पेंशनर्स को प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वे स्मार्टफोन पर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर्स को गूगल प्ले स्टोर या एप्प स्टोर से Aadhaar Face RD (Early Access) Application डाउनलोड करना होगा। इसके बाद Jeevan Pramaan Application डाउनलोड कर आधार और मोबाइल नंबर से पेंशन से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी। फिर चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ओटीपी से सत्यापन के बाद डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। एप डाउनलोड करने, आधार सत्यापन, चेहरे की पहचान या प्रमाण पत्र जमा करने में परेशानी होने पर पेंशनर्स कोषागार हापुड़ में संपर्क कर सकते हैं। कोषागार कार्यालय के पेंशन पटल पर किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मदद मिलेगी।
Read full article on Bhaskar