politics
हर घर में जलेंगे दीप,रक्तदान और दिव्यांग के लिए कार्यक्रम:चंदौली में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा
चंदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर को जिलेभर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। शाम 7 बजे जिले के लोग अपने घरों में दीप जलाएंगे। इसके अलावा मंदिरों, नदी घाटों, पार्कों, स्कूल-कॉलेजों, अस्पतालों और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी दीप जलाए जाएंगे। मंगलवार शाम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री संजीव गोंड की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। दिन में रक्तदान और दिव्यांग कार्यक्रम प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर चयनित ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में दिन के समय रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष कार्यक्रम होंगे। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के प्रमुख मंदिरों, रास्तों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को भी दीपों से सजाया जाए। विकसित भारत का सामूहिक संकल्प प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री की 25 साल की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना और लोगों तक ‘विकसित भारत’ के सामूहिक संकल्प को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में जनकल्याण और देश के विकास के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अभियान को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बैठक में राज्यसभा सांसद साधना सिंह, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, विधायक कैलाश खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar