Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा चित्रकूट:राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ की पालकी निकली, रामघाट की छोटी परिक्रमा के बाद मंदिर में हुई महाआरती

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 3 views
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा चित्रकूट:राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ की पालकी निकली, रामघाट की छोटी परिक्रमा के बाद मंदिर में हुई महाआरती
चित्रकूट में सावन के चौथे सोमवार को धर्मनगरी चित्रकूट में भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ सरकार की पारंपरिक पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों के बीच निकली यात्रा में हाथी-घोड़े, ढोल-ताशे, डीजे, संत-महंत और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पालकी यात्रा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। दर्जनों युवा ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और नाचते हुए चल रहे थे। संत-महंत और श्रद्धालु लगातार भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे। कई भक्त त्रिपुंड लगाए, शरीर पर भस्म लगाए और भगवा वस्त्र धारण किए नजर आए। रामघाट पहुंचकर हुई आरती यात्रा की शुरुआत मंदिर से हुई। राजाधिराज मत्तगजेंद्रनाथ पालकी में विराजमान होकर रामघाट पहुंचे। यहां पुजारी विपिन बिहारी महाराज ने विधि-विधान से आरती और पूजन कराया। मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीपदास महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं को राजाधिराज की पालकी यात्रा का पूरे साल इंतजार रहता है। सावन में होने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। जगह-जगह हुआ पालकी का स्वागत रामघाट पर पूजन के बाद पालकी यात्रा ने छोटी परिक्रमा की। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के सामने पालकी को रोककर आरती-पूजन किया। यात्रा निर्मोही अखाड़ा होते हुए टैम्पो स्टैंड पहुंची और इसके बाद वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद राजाधिराज की भव्य महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर भी श्रद्धालुओं से भरा रहा। इस दौरान यात्रा में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष वेद भूषण तिवारी, आचार्य नवलेश दीक्षित, विपिन विराट, महंत दीनदयालदास, महंत वरुण अवस्थी, मुन्ना शास्त्री, बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रबंधक पुरुषोत्तम तिवारी, उमाशंकर तिवारी, मित्रनाथ, उप पुजारी गुलजारी लाल, पुनीत तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, शुभम शुक्ला, अखिलेश, शेषनारायन, राजेश, विमल, रोहित सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan