Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

इंजीनियर्स डे पर तकनीकी हुनर और नवाचार का प्रदर्शन

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
इंजीनियर्स डे पर तकनीकी हुनर और नवाचार का प्रदर्शन SCRIET में भाषण-डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता के साथ GATE-JAM जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को करियर के अवसरों की जानकारी मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET) में मंगलवार को इंजीनियर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, तकनीकी और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के इतिहास, तकनीकी विकास, नवाचार और करियर के अवसरों से परिचित कराना रहा। समारोह में ‘Ancient and Modern Engineering’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा ‘Life of an Engineering Student’ और भारतीय इंजीनियरिंग से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन हुआ। डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में अनन्या त्यागी और शुभांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। GATE-JAM की तैयारी के बताए गुर GATE-JAM Office, IIT रुड़की के सहयोग से GATE-JAM 2027 Awareness Programme आयोजित किया गया। IIT रुड़की के प्रो. उदय सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा की प्रक्रिया, तैयारी, अवसरों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध एवं निरंतर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियर मनीष मिश्रा ने विशेष अतिथि व्याख्यान में बदलती तकनीकी जरूरतों, कौशल विकास और करियर की संभावनाओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। SCRIET के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने कहा कि इंजीनियर्स डे केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. दिव्या शर्मा के निर्देशन में हुआ। आयोजन सचिव डॉ. गौरव त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर निधि भाटिया, कंचन वर्मा सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। संचालन अदिति अवस्थी ने किया।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan