Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी:सिक्योरिटी के नाम पर 2.14 लाख जमा करवाए, ठगों ने नंबर बंद किया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 1 views
इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी:सिक्योरिटी के नाम पर 2.14 लाख जमा करवाए, ठगों ने नंबर बंद किया
सीकर जिले में दो साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम फ्रेंचाइजी के नाम पर युवक से ठगी की गई। दूसरे केस में युवक के अकाउंट से 1.34 लाख रुपए निकाल लिए गए। अब दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है। विश्वास में लेकर लाखों रुपए अकाउंट में जमा करवाए पहले केस में विजयराज शर्मा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि करीब डेढ़ से 2 महीने पहले उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम फ्रेंचाइजी लेने के लिए इंटरनेट पर सर्च किया था। इसी दौरान उन्हें एक नंबर मिला। उस नंबर पर बात करने के बाद उनसे कई जानकारी मांगी गई। इसके बाद फ्रेंचाइजी अलॉट होने की बात कहकर 2 लाख 14 हजार रुपए का सिक्योरिटी अमाउंट जमा करवाने को कहा गया। विश्वास में आकर रुपए अकाउंट में जमा करवा दिए। इसके बाद उस नंबर पर कांटेक्ट ही नहीं हो रहा है। ठगों ने निकाले रुपए दूसरे केस में लक्ष्मणगढ़ निवासी राधेश्याम सैनी ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनके बैंक अकाउंट से 1.34 लाख रुपए निकल गए। जो किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। राधेश्याम की रिपोर्ट पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan