crime
Israel Hamas War: इजराइल में हमास की तबाही, 3 साल बाद भी मौत का मंजर याद कर कांप रहे लोग
7 अक्टूबर, 2023... हमास के हमले ने इजरायल के निर ओज़ में ऐसी तबाही मचाई, जिसने सैकड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी। कभी आबाद रहने वाला यह इलाका हमले के बाद उजड़ गया। यहां रहने वाले 400 से ज्यादा परिवारों में से 100 से अधिक लोगों की जान चली गई। हमले के बाद जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन सुरक्षा का डर अब भी लोगों की वापसी में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। अब तक सिर्फ 20 परिवार ही अपने घर लौटे हैं। बाकी परिवार बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं।
Read full article on Asianet News Hindi