top
इटावा में बकरी सामने आने से होमगार्ड बाइक से गिरा:गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती, ड्यूटी पर जा रहा था
इटावा में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की बाइक के सामने अचानक बकरी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर के लिए अचेत हो गए। साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया गया। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे इकदिल थाना क्षेत्र में इटावा-भरथना मार्ग पर महानेपुर गांव के पास हुआ। अचानक बाइक के सामने आ गई बकरी भरथना थाना क्षेत्र के बनामई निवासी आलोक कुमार (36) पुत्र सुरेंद्र सिंह होमगार्ड हैं। उनकी तैनाती सिविल लाइंस थाने में है। शुक्रवार को वह बाइक से ड्यूटी के लिए इटावा आ रहे थे। महानेपुर गांव के पास सड़क किनारे कुछ महिलाएं बकरियां लेकर जा रही थीं। इसी दौरान बकरियों को हांकने पर एक बकरी अचानक सड़क पर आ गई और आलोक की बाइक के सामने पहुंच गई। बाइक फिसली, कुछ देर के लिए हुए अचेत अचानक बकरी सामने आने से आलोक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके। बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और कुछ देर के लिए वह अचेत हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उनके साथियों को दी। मौके पर पहुंचे साथियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जाना हाल हादसे की जानकारी मिलने के बाद विभागीय अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और होमगार्ड का हालचाल जाना। उपचार के बाद उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल आलोक कुमार की ड्यूटी शहर स्थित जज आवास पर चल रही है।
Read full article on Bhaskar