Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

इंदौर हाईकोर्ट में अब तीन बेंच सुनेंगी जमानत के मामले:अभी दो बेंच में हो रही थी सुनवाई; पेंडिंग ममलों को मिलेगी गति

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 6 views
इंदौर हाईकोर्ट में अब तीन बेंच सुनेंगी जमानत के मामले:अभी दो बेंच में हो रही थी सुनवाई; पेंडिंग ममलों को मिलेगी गति
जमानत आवेदनों की बढ़ती संख्या और सुनवाई में लग रहे समय को देखते हुए इंदौर हाईकोर्ट में अब जमानत मामलों की सुनवाई के लिए एक और बेंच उपलब्ध होगी। हाईकोर्ट रजिस्ट्रार की ओर से जारी नए रोस्टर के तहत जबलपुर के जस्टिस राजेंद्र कुमार वाणी (आरके वाणी) 10 अगस्त से इंदौर में जमानत मामलों की सुनवाई करेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। अब तक इंदौर हाईकोर्ट में जमानत से जुड़े मामलों की सुनवाई दो बेंच कर रही थीं। इनमें जस्टिस गजेंद्र सिंह और जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी शामिल हैं। नए रोस्टर के बाद जमानत मामलों की सुनवाई के लिए कुल तीन बेंच उपलब्ध हो जाएंगी। इंदौर हाईकोर्ट में जमानत मामलों की संख्या काफी अधिक है। प्रतिदिन करीब 800 से 900 जमानत आवेदन सूचीबद्ध किए जाते हैं। सीमित समय में दो बेंच के जरिए इतनी बड़ी संख्या में मामलों की सुनवाई करना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। इसके चलते कई मामले सूची में शामिल होने के बावजूद उसी दिन सुनवाई तक नहीं पहुंच पाते थे। अब तीसरी बेंच के जुड़ने से मामलों का बंटवारा अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। इससे जमानत आवेदनों की सुनवाई में तेजी आने और लंबित मामलों का दबाव कम होने की उम्मीद है। रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश के अनुसार जस्टिस आरके वाणी 10 अगस्त से इंदौर में जमानत मामलों की सुनवाई करेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। उनके जुड़ने के साथ ही इंदौर हाईकोर्ट में जमानत मामलों की सुनवाई के लिए तीन बेंच काम करेंगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan