Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

जुहारी देवी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम:मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुशासन और मेहनत का संदेश दिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 3 views
जुहारी देवी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम:मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुशासन और मेहनत का संदेश दिया
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कालेज के सभागार में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की डिप्टी रजिस्ट्रार अंजली मौर्या रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिव, प्रबन्ध समिति आशीष सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। डॉ. मोहिनी शुक्ला के निर्देशन में संगीत विभाग की छात्राओं ने 'वन्दना के स्वर समर्पित है तुम्हें' सुमधुर गीत प्रस्तुत किया। अतिथि देवो भव की भारतीय परम्परा का पालन करते हुए स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। स्मृति चिन्ह और तुलसी का पौधा देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। प्राचार्या प्रो. रंजू कुशवाहा ने अतिथियों का वाचिक स्वागत करते हुए नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय समस्त छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए सदैव कटिबद्ध है। प्राचार्या ने एक नई परम्परा का शुभारम्भ करते हुए महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रथम और सौवें विद्यार्थी को सम्मानित किया। महाविद्यालय की स्ववित्तपोषित विकास सलाहकार प्रो. निशा अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को Professional Course की विशेषताओं से अवगत कराया। कार्यकम प्रभारी प्रो. अल्पना राय ने दीक्षारम्भ कार्यक्रम के मूलभाव को उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अंजली मौर्या ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिया और कहा कि विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण पथ है। इस समय में ही वह स्थिर रहकर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकता है। श्रेष्ठ विद्यार्थी ही श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण में सहायक होता है। प्रवेश समिति की संयोजिका प्रो. सुनीता द्विवेदी, सदस्या प्रो. अर्चना दीक्षित, प्रो. अलका द्विवेदी और डॉ. कल्पना गौड ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan