Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जालोर परिषद में बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय मनाने होंगे:कांग्रेस को 2 भाजपा को 7 का समर्थन चाहिए; पढ़ें- जीते हुए प्रत्याशियों की प्रोफाइल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 14, 2026 👁 1 views
जालोर परिषद में बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय मनाने होंगे:कांग्रेस को 2 भाजपा को 7 का समर्थन चाहिए; पढ़ें- जीते हुए प्रत्याशियों की प्रोफाइल
जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों की मतगणना पूरी हो गई। चुनाव परिणाम में कांग्रेस 19 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि भाजपा को 14 सीटों पर जीत मिली। वहीं, 7 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतकर नगर परिषद पहुंचे हैं। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से बोर्ड गठन में निर्दलीय किंगमेकर बनेंगे। नगर परिषद में बोर्ड बनाने के लिए 21 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में कांग्रेस को बहुमत के लिए 2, जबकि भाजपा को 7 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता है। परिणाम घोषित होने के बाद दोनों प्रमुख दलों ने बोर्ड बनाने के लिए मंथन शुरू कर दिया। सभापति पद के दावेदार भी निर्दलीयों को अपने पक्ष में करने के प्रयास में जुट गए हैं। अब पढ़िए नतीजों का समीकरण वार्ड-10 में निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश शर्मा को महज 2 वोट मिले। वहीं, वार्ड-20 स्थित शिवाजी नगर से चुनाव लड़ने वाले नरपत राज को 1 भी वोट नहीं मिला। सबसे बड़ी जीत वार्ड-17 में कांग्रेस प्रत्याशी अमित पंडत ने दर्ज की। उन्हें 748 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रकाश को सिर्फ 50 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी से अधिक वोट दो निर्दलीय उम्मीदवारों को प्राप्त हुए। वार्ड-21 में निर्दलीय प्रत्याशी हुक्मीचंद ने करीबी मुकाबले में जीत हासिल की। उन्हें 301 और कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह सांखला को 282 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी दिलीप सोलंकी को 96 वोट मिले। अब देखें प्रत्याशियों की प्रोफाइल...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan